एमएलके महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रदान करके सम्मानित किय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रदान करके सम्मानित किया गया। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज के कैडेटों के रैंक प्रमोशन को बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की संस्तुति मिलने के बाद प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने सम्मानित किया। अंडर ऑफिसर दीपिका सिंह को सीनियर अंडर ऑफिसर, सार्जेंट छवि चतुर्वेदी व देशराज यादव को अंडर ऑफिसर, रमेश मिश्र, ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार व विनय पांडेय को सार्जेंट, मांडवी त्रिपाठी, राजीव गुप्त, अखिलेश यादव, प्रिंसी मिश्रा व निशि गुप्ता को कॉर्पोरल तथा स्वाति पांडेय, सुप्रिया शुक्ला, अवधेश वर्मा, रूबी वर्मा, अंशू वर्मा, आनंद पांडेय, हर्षित धर द्विवेदी, शिवम वर्मा व विकास यादव को लॉन्स कॉर्पोरल की रैंक प्रदान की गई। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कैडेटों को बधाई दी। (संवाद)