फोटो-5-बलरामपुर में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकालते एनसीसी कैडेट।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एनसीसी के कैडेटों ने विश्व साइकिल दिवस पर शुक्रवार को जागरूकता यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
यूपी-51 बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद सूद व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में कैडेटों ने विश्व साइकिल दिवस पर यात्रा निकाली। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान की अगुवाई में अंदर ऑफीसर मार्कंडेय मिश्र व विपिन शुक्ल की टीम ने गांवों में भ्रमण कर लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। चौधरीडीह और खुटेहना गांव में लोगों को साइकिल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। (संवाद)