फोटो-20-बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई कलश यात्रा ।-स्रोत: आयोजक
उतरौला। क्षेत्र के एलपीडी जूनियर हाईस्कूल, हासिमपारा में नवचंडी यज्ञ एवं श्रीराम लीला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिगना घाट से पवित्र जल भरकर कथा स्थल तक पहुंचाया। अयोध्या से आए यज्ञाधीश के सानिध्य यह यात्रा हासिमपारा से जिगना घाट तक गई। प्रथम दिन की कथा में महाराज मनु और माता शतरूपा की तपस्या का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसमें भगवान उनके तप से प्रसन्न होकर दर्शन देते हैं और वरदान मांगने को कहते हैं। रात में कलाकारों ने श्रीराम लीला का भावपूर्ण मंचन किया। आयोजक अशोक कशौधन, राजेश मिश्रा, ददन तिवारी, अरुण मिश्रा व राजेश कन्नौजिया ने बताया कि छीतर पारा, बढ़नी, रेनुआ, बड़ाहरी, जिगना, डुमरिया सहित दर्जनों गांवों से लोग लीला का दर्शन करने पहुंच हैं।