फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापता कर्मचारी का बस्ती में नहर में शव मिला

Fri, 20 Jan 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/बलरामपुर। बलरामपुर के सादुल्लाह नगर से दो दिन पहले लापता विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पैकोलिया थाना क्षेत्र में जलालाबाद गांव के पास नहर में शव मिला है। मृतक के कान के पास से खून निकला होने की वजह से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र में जलालाबाद गांव से गुजरी नहर में शुक्रवार दोपहर करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे। शव नहर से निकलवाकर छानबीन की गई तो मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई।

सूचना पर जोगेंद्र के रिश्तेदार उमेश्वर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि जोगेंद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौकिया ताहिर सादुल्लाहनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह 18 जनवरी को स्कूल गए थे। उमेश्वर ने बताया कि उनका भाई बलवंत सिंह जब जोगेंद्र को लेने स्कूल गया तो पता चला कि वह जा चुके हैं। काफी तलाशने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मृतक के कान के पास खून का स्राव देखा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उमेश्वर ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र सिंह के दो बेटियां पम्मी व शम्मी थीं। पम्मी की शादी बस्ती जिले के गोकुला भैंसाही गांव में हुई थी। जहां दहेज के लिए पति विनय कुमार सिंह ने पम्मी की हत्या कर दी थी। विनय जिला कारागार बलरामपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। दूसरी पुत्री शम्मी की अभी शादी नहीं हुई है। जोगेंद्र बलरामपुर से बस्ती कैसे पहुंचे या कोई उन्हें अगवा करके ले गया? इस बिंदु पर पुलिस पड़ताल कर रही है। दूसरी ओर संपत्ति की खातिर उनकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें