फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लता काे पुण्यतिथि पर दी संगीतमय श्रद्धांजलि

Mon, 06 Feb 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गांधी पार्क स्थित टाउनहाॅल सोमवार की शाम संगीत प्रेमियों से गुलजार हो गया। प्रख्यात गायिका भारतरत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर संगीत संध्या की महफिल सजाई गई।
विज्ञापन

इंडियन आइडल अकादमी व एमवी म्युजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगीत संध्या में प्रतिभागियों ने गीत संगीत से समां बांधा। सुमित, विष्णु मिश्रा, निहारिका गुप्ता, अपूर्वा सोनी ने लता के गाए मधुर गानों से वाहवाही लूटी। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बांसुरी की धुन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजन में मुकेश सिंह मधुर, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, मुन्ना सहारा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें