फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संत रविदास के आदर्श अपनाएं

Sun, 05 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। महान संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर के नई बस्ती मोहल्ले से संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झांकियों के जरिए संत रविदास के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को संत रविदास मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में नई बस्ती से संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। इसमेें संत रविदास के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं व महान विभूतियों की झांकियां सजाई गईं थीं। शोभायात्रा वीर विनय चौराहा, बड़ा पुल चौराहा, मेजर चौराहा व अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुन: नई बस्ती पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में शामिल भक्तजन भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। वीर विनय चौराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल व उनके पुत्र इकबाल जावेद व समर जावेद ने भक्तों का स्वागत करते हुए जलपान कराया। शोभायात्रा में सदर विधायक पल्टूराम, शाबान अली, डॉ. अजय सिंह पिंकू, महेश शुक्ल बच्चा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, गंगा शर्मा कौशिक, चौधरी विजय सिंह, सुंदर बाबू सिंह, जगदंबा प्रसाद दूबे, राजेश सिंह बब्लू, नजीर रायनी, कृष्ण कुमार तिवारी, तारिक पठान, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुलसीपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामराज विमल व जिलाध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास के पदचिन्हों पर चलकर हम समाज को मजबूती प्रदान कर सकेंगे। इस अवसर पर रामदयाल सोनी, शकील राइनी, महेंद्र वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, पीर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
पायनियर पब्लिक स्कूल में रविदास जयंती पर भाषण तथा कला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन करके उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में जहां बच्चों ने उनके जीवनवृत्त पर चर्चा की, वहीं कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से संत रविदास के सेवाकार्यों को दर्शाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आशुतोष पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पांडेय व राघवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें