बलरामपुर। क्षेत्र में नरायनापुर गांव के पास सरयू नहर में रविवार को एक युवक का शव बहता मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव नहर से निकलवाकर छानबीन की मगर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। नंदमहरा चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।