फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थी बोले- प्रधानमंत्री के सुझावों से परीक्षा का तनाव होगा दूर

Fri, 27 Jan 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों से सीधा संवाद किया। जिले के करीब 200 विद्यालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा प्रज्ञा सिंह, मंजरी वर्मा, तृषा जैन, अविका राज सिंह, छात्र वीरभद्र त्रिपाठी व अखिल मणि यादव ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के सुझावों से परीक्षा का तनाव काफी हद तक कम हुआ है। परीक्षा के लिए हार्ड वर्क को स्मार्ट वर्क में बदलने, परीक्षा को लेकर टाइम मैनेजमेंट निर्धारित करने व टैलेंट और स्किल को पहचानने के संबंध में प्रधानमंत्री ने जो सुझाव दिए, उनका हम सभी लोग पालन करेंगे।
इसी तरह राम अवध इंटर कॉलेज के छात्रा सोना चौहान, पूजा वर्मा व छात्र अंशु कसौधन ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझावों से हम सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से रोजमर्रा के उदाहरण से परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने का मंत्र दिया, वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें