बलरामपुर। एसपी केशव कुमार को बेहतर सेवा कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर डीजीपी ने शौर्य प्रशंसा चिह्न सिल्वर मेडल देने का निर्णय लिया है। बुधवार शाम को जारी सूची में बलरामपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनुज गुप्ता, गुरुसेन सिंह व आरक्षी जयकिशन को भी शामिल किया गया है। एसपी ने बताया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रयास किया जा रहा है।