बलरामपुर। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री रामचरित मानस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वीर विनय चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद स्वामी प्रसाद का पुतला फूंका। नगर कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अक्षय शुक्ल व अमन बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तुलसी पार्क से एकत्र होकर वीर विनय चौराहा तक जुलूस निकाला। भाजयुमो महामंत्री ने कहा कि रामचरित मानस करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। इस पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका गया। इसके बाद नगर कोतवाली में तहरीर देकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर सौरभ तुलस्यान, ऋषभ सिंह, अजीत ओझा, संत प्रकाश तिवारी, जयंत सिंह, तरंग श्रीवास्तव, सूरज तिवारी, शौर्य मिश्र, शिवम मौर्या, अभिषेक साहू, सिद्धार्थ साहू, सिद्धांत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।