फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आरोग्य मेले में 683 मरीजों का उपचार

Sun, 22 Jan 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 683 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

पीएचसी कौवापुर में आयोजित जन आरोग्य मेल में डॉ. पवन कुमार ने 21 व डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 26 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी महाराजगंज तराई में 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। डॉ. बाल मुकुंद ने बताया कि ठंड के चलते सांस, खांसी व त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक आए। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 364 पुरुष, 209 महिला व 110 बच्चों सहित कुल 683 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें