बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी ने शनिवार को बॉर्डर टू विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों का भ्रमण किया। बालापुर बाजार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के कल्याण को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार सबका साथ सबका विकास की थीम पर काम कर रही है। हर क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी ने पिपरा दुर्गा नगर, प्रतापपुर, लौकी खुर्द व पिपरी सहित अन्य गांवों में भी लोगों से मुलाकात की। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बालापुर क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कार्यक्रम में महामंत्री अमन बंसल, संतोष जायसवाल, अक्षय शुक्ल, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, ननकुन मिश्र, रामआचार्य, इंद्रजीत साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा आदि मौजूद रहेे।