फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज जेल भरो आंदोलन करेंगे वकील

Fri, 20 Jan 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण एवं लेखपालों के निलंबन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन व नारेबाजी की। मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बार संघ के महामंत्री व अधिवक्ता पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में 23 दिसंबर से ही तीन सूत्री मांगों को लेकर वकील हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को अनिल कुमार दुबे, शंभूलाल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रामसूरत यादव, कृष्ण गोपाल वर्मा व अमित समेत दस अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व अध्यक्ष लकी खां ने कहा कि जिला प्रशासन दोषी लेखपालों पर कार्रवाई करने में रुचि नहीं ले रहा है। न ही दोषी अधिकारियों का अब तक स्थानांतरण ही किया गया। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अब्दुल मुईद सिद्दीकी ने कहा कि शनिवार से अपनी मांगों के समर्थन में वकीलों से जेल भरने का आह्वान किया गया है। संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर ओपी सिंह, बाबू राम यादव, योगेश वर्मा, गिरीश पांडेय, लक्ष्मी निवास तिवारी, अजीत सिंह, हबीबुलाह, सतीश चंद्र, जगदीश वर्मा व बृजेश वर्मा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने मुख्यमंंत्री को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत कराया है। साथ ही मांगों पर कार्रवाई की मांग भी सीएम से की है।

महामंत्री गयासुद्दीन खां ने बताया कि बार संघ के आह्वान पर 21 जनवरी को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जो अधिवक्ता जेल भरो आंदोलन में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ संघ की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें