फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जीवन मूल्य सिखाने से सुखी रहेगी मानवता

Fri, 20 Jan 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ने संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 54वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा पारिवारिक भाव से ही सबका भला होगा। आज परिवार तिनके की तरह बिखर रहे हैं। मनुष्य को संस्कार परिवार से ही मिलता है। यदि परिवार ठीक नहीं है तो बच्चों का जीवन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को ब्रह्मकुमार प्रताप नारायण मिश्र, डॉ. सतीश चंद्र तिवारी, ईओ उपेंद्र उपाध्याय, अरुण सिंह, सभासद जगदीश सोनी, कमला प्रसाद सिंह व रामेंद्र नारायण सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर वीडी सिंह, डी.एन.सिंह, राधेश्याम मिश्रा, अशोक मिश्रा, विनोद मिश्रा, उमा, रमा, पूनम, पिंकी, सुषमा, रमा व ममता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें