फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एनपीएस के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एनपीएस कटौती के विरोध में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए एनपीएस वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार को सौंपा। इसमें एनपीएस न लेने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं रोकने व पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक के कहा कि न्यू पेंशन स्कीम शिक्षक हितों के विपरीत है। इसी वजह से इसीलिए अधिकांश शिक्षक इसे लेने से कतरा रहे हैं। बताया कि मुख्य सचिव ने 22 नवंबर 2018 को पत्र जारी कर एनपीएस के लिए किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वित्त नियंत्रक ने पत्र जारी कर एनपीएस न लेने वाले शिक्षकों को वेतन न देने का फरमान जारी कर दिया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन ने कहा कि एनपीएस स्वैच्छिक योजना है। इसके लिए अधिकारी किसी शिक्षक पर दबाव नहीं बना सकते। प्रदर्शन में अरुण यादव, राम समुझ यादव, पंकज पांडेय, वेद मणि त्रिपाठी व शिवकुमार सोनी समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें