फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर )। स्थानीय थानाक्षेत्र के बरहौसय रामपुर ग्रिंट गांव में बृहस्पतिवार को बड़ा मामला सामने आया है। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को तेल डालकर जला दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि चार साल पहले बेटी जानकी देवी (26) की शादी सादुल्लाहनगर थानाक्षेत्र के रामपुर ग्रिंट के मजरे बरहौसय निवासी राजेश से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि बेटी ने उन्हें पहले भी बताया था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसके साथ मार-पीट करते हैं। इसपर उन्होंने समझाया भी था। इसके बाद भी बेटी की हत्या कर दी गई। कहा कि शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान थे। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालीजनों ने शव पर तेल छिड़क कर उसे जला दिया। बाद में उनको यह सूचना दी गई कि सिलेंडर फटने से घटना हुई है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ससुरालीजन मृतका का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मृतका के दो बच्चे हैं। मामले की जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल शंभू सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति राजेश, देवर सुखई, ससुर झिनकन व सास के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें