फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुंबई पुलिस ने मारा छापा, अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौराचौराहा (बलरामपुर)। मोबाइल चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले में रविवार को मुंबई पुलिस ने यहां छापा मारा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



गौराचौराहा थाना क्षेत्र के कठेर गांव निवासी राजकुमार मौर्य मुंबई में रहता था। कुर्ला पोस्ट ठाणे मुंबई में 24 अप्रैल को उसे मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया था। इसके बाद वह 25 अप्रैल को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।


रविवार को मुंबई पुलिस के गणेश काके, पराग कापडणीस व नितीन बाबरे की टीम यहां पहुंची। टीम ने एसपी केशव कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार यादव के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने उसके गांव में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को मुंबई ले जाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, देहात पुलिस ने चोरी के मामले में भगवानपुर बनकट निवासी दिनेश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें