फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल में बारिश से पहाड़ी नाले उफनाए, रास्तों पर भरा पानी

Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल में बारिश के कारण जिले के कई पहाड़ी नाले उफना गए हैं। इससे रास्तों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि दो दिनों से हो रही बारिश एवं नेपाल से राप्ती नदी में पानी छोड़े जाने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वर्तमान में राप्ती नदी का जल स्तर चेतावनी बिन्दु 103.620 मीटर से 0.96 सेमी नीचे (102.660मीटर) पर है। राप्ती नदी का जलस्तर रविवार तक और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नहीं है।सतर्कता के मद्देनजर राजस्व, पुलिस, मेडिकल, बाढ़ खंड की टीमें अलर्ट हैं। तटबंधों की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बाढ़ राहत एवं बचाव से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी तैयारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
इन क्षेत्रों में भरा पानी
नेपाल सीमा से सटे कोहरगडडी जलाशय का पानी विशुनपुर विश्राम डिप पर खेतों में फसल जलमग्न हो गई है। पहाड़ी नाला सोनही में पानी आने के कारण खाखादेई संपर्क मार्ग के डिप पर पानी बह रहा है। इससे विशुनपुर विश्राम, भगवान कोडर, भुसहर पुरई, भुसहर उचवा, चंदनपुर गांव का आवागमन प्रभावित है। खादर क्षेत्र मधवानगर खादर, इमलिया खादर,पिपरिहा जमुनी,पजोहा, नरचहवा,बरगदहा, मल्दा, लैबुडवा गांव के रास्तों पर पानी है। खरझार नाले में पानी आने से शांतिपुरवा, रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह सहित अन्य गांवों के रास्तों पर पानी आ गया है। एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में निगरानी के लिए राजस्व टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें