फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। वर्ष 2017 के चुनाव में एक लाख 46 हजार 673 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस बार चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख 64 हजार 529 हो गई है। इस अवधि में सबसे ज्यादा मतदाता बलरामपुर नगर पालिका परिषद में बढ़े हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में बलरामपुर नगर पालिका परिषद में कुल 63 हजार 957 मतदाता थे, इस बार ये संख्या 71 हजार 817 हो गई है। उतरौला में मतदाता 25 हजार 880 से बढ़कर 28 हजार 352 हो गए हैं।
तुलसीपुर में 23 हजार 112 से बढ़कर 26 हजार 736 मतदाता हो गए हैं। पचपेड़वा में पहले 22 हजार 57 मतदाता थे, अब उनकी संख्या 24 हजार 856 हो गई है। नवसृजित गैसड़ी नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें 12 हजार 768 मतदाता पहली बार अपना चेयरमैन व सभासद चुनेंगे।
विज्ञापन

वैसे जिले के पांचों निकायों में कुल 96 वार्ड हैं। इनके लिए 79 मतदान केंद्र व 222 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर कर्मचारियों की तैनाती के लिए विभागवार फीडिंग कराई जा रही है।
जिले के पांच निकायों में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें अध्यक्ष से लेकर वार्ड तक के आरक्षण पर टिकी हैं। आरक्षण जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। वैसे चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे नेता अभी से ही गुणा-भाग करने में लगे हैं। कोई चक्रानुक्रम आरक्षण की बात कह रहा है तो कोई रैपिड सर्वे पर फोकस कर रहा है। वहीं, प्रशासन ने मतदाता सूची जारी कर दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। हर वार्ड का अलग-अलग प्रबंधन किया गया है। संयोजक से लेकर अन्य पदाधिकारियों की बैठकें बुलाई गईं हैं। अब आरक्षण फाइनल हो जाय तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाय।
सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा का कहना है कि तैयारी पूरी है। वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद तक के लिए आवेदन आने लगे हैं। कार्यकर्ता अभी तक मतदाता सूची दुरुस्त कराने में सहयोग कर रहे थे। बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद ने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। आरक्षण की तस्वीर साफ हो तो आगे की कार्रवाई की जाय।
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य चंद्रशेखर मिश्र का कहना है कि चुनाव लड़ा जाएगा। कुछ दिन पहले प्रांतीय नेताओं की मौजूदगी में बैठक हुई है। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष सगीर खां भी चुनाव की तैयारी पूरी होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें