फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार ढही

Thu, 11 Jul 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव में मस्जिद पर अचानक बिजली गिरने से मीनार ढह गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रधान शमशेर खान ने बताया कि सुबह पांच बजे मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी तभी अचानक आकाश में बिजली की कड़क सुनाई दी। मस्जिद के ऊपर से धड़ाम की आवाज आई। लोग बाहर निकले तो देखा कि मीनार मस्जिद के छत पर गिरी पड़ी थी। दूसरी मीनार चटक गई। छत में दरार आ गई। वहीं दूसरी घटना बनगाई गांव में हुई। बनगाई निवासी राम बहादुर ने बताया कि उनके घर पर भी बिजली गिर गई, जिससे बिजली के तार जलने लगे। बाहर छत का छज्जा जर्जर हो गया। प्रधान राम सिंह यादव ने बताया कि पड़ोसी राम बहादुर के घर में 11 जुलाई को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी कर रहा है। बिजली गिरने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें