फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमदूत बन सड़कों पर दौड़ रहे 225 से अधिक ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 225 से अधिक ट्रैक्टर बिना फिटनेस के ही सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं, जिसमें 200 से अधिक कृषि कार्य व 25 व्यापार के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर शामिल हैं। संभागीय परिवहन विभाग के पास कृषि कार्य में लगे अनफिट वाहनों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। हालांकि जिम्मेदार अब सीएम के आदेश का हवाला देते हुए अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन विभाग में करीब 6,500 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। 45 व्यावसायिक व शेष करीब 6455 कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर शामिल हैं। नियम के अनुसार कामर्शियल ट्रैक्टर की प्रतिवर्ष फिटनेस करानी होती है। जबकि कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर का 15 वर्ष बाद जब पुन: पंजीकरण कराना होता है। पुन: पंजीकरण के लिए विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर की फिटनेस का आंकलन करते हैं। जिले में करीब 225 वाहन ऐसे हैं जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक हो चुकी है मगर इनका अभी तक दोबारा पंजीकरण नहीं कराया गया है।
जिले में कुल 22 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हैं। कोतवाली नगर में बिजलीपुुर, महेशभारी, त्रिकौलिया, भगवतीगंज चौराहा, कोतवाली देहात में नहर बालागंज, हरिहरगंज, गिद्धरैया, चकवा, कोड़री घाट, एसएसबी कैंप, रमईडीह, बलुआ मोड़, तहसील गेट, धुसाह, कोतवाली उतरौला में पिपरा राम तिराहा, पुरैना बुलंद, तुलसीपुर थाना क्षेत्र में रमवापुर, गनवरिया, पचपेड़वा थाना के तहत जुड़ीकुइयां, महराजगंज तराई क्षेत्र में कौवापुर मोड़, लौकहवा एवं गौरा चौराहा थाने के शहवापुर में दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ने इन स्थानों से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। इनमें से कुछ स्थानों पर लोगों को सतर्क करने के लिए बोर्ड भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 225 ट्रैक्टर की 15 साल की पंजीकरण अवधि समाप्त हो चुकी है। मगर इनके स्वामियों ने फिटनेस कराकर दोबारा पंजीकरण नहीं कराया है। इनमें करीब 200 कृषि कार्य से संबंधित व 25 व्यवसायिक ट्रैक्टर शामिल हैं। इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा। बिना फिटनेस के चल रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें