फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंदर का उत्पात जारी, कई ग्रामीणों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर के दरदहवा गांव में बंदर का उत्पात जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाने की गुहार लगाई है। बंदर ने शुक्रवार को कई ग्रामीणों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर के भय से लोग घर से समूह में लाठी-डंडे लेकर निकल रहे हैं। ग्राम प्रधान रामगोपाल वर्मा ने बताया कि छेदी राम, राम छबीले, बड़े लाल, किशोर, श्यामता, लालता बंदर ने घायल कर दिया है। अभी करीब चार-पांच दिन पहले अमवा निवासी जितेंद्र नाथ, संतोष कुमार मिश्रा, गया प्रसाद, कोमल पासवान, साधू तिवारी को बंदर ने घायल कर दिया था। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बंदर की दहशत से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि जंगल से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में वन विभाग द्वारा बंदर पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें