फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार जोन व 11 सेक्टर में बांट कर होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Sat, 10 Feb 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा निगरानी की निगरानी इस बार काफी चाक चौबंद होगी। नकल रोकने के लिए आनलाइन निगरानी के साथ ही केंद्रों का सघन निरीक्षण भी होगा। इसके लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर जिले को 4 जोन व 11 सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की तैनाती होगी। इसके साथ ही जिले के कंट्रोल रूम से प्रशासनिक अफसर भी परीक्षा केंद्रों पर सीधे नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले के 64 केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा में 35 हजार परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। परीक्षा के लिए नगर के साथ ही तुसलीपुर, सदर व उतरौला को चार जोन में बांटा गया है। यहां परीक्षा निगरानी की कमान संबंधित एसडीएम की अगुवाई में तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों के साथ ही डीआईओएस, डायट प्रचार्य, बीएसए की टीम संभालेगी। डीएम व एसपी भी केंद्रों का समय- समय पर निरीक्षण करेंगे। सबसे ज्यादा निगरानी हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के साथ ही उन विषयों की परीक्षा के दिन होगी।
इसके लिए तैयार समय सारिणी अभी से निरीक्षण ड्यूटी में नामित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचित को किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें