फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मो. सुहेल बने प्रदेश टीम के प्रबंधक

विज्ञापन
मो. सुहेल
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति के जिला सचिव मो. सुहेल को प्रदेश स्तरीय टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। मो. सुहेल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की खो-खो व बॉस्केटबाॅल की टीम जबलपुर में 23 से 28 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उतरौला स्थित एजी हाशमी इंटर काॅलेज सादुल्लाहनगर में खेल शिक्षक के रूप में कार्यरत मो. सुहेल ने जिले में माध्यमिक खेलों के आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। माध्यमिक खेलों में कड़ी मेहनत करने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय टीम का प्रबंधक बनाया गया है। मो. सुहेल के नेतृत्व में 35 खिलाड़ी और 4 प्रशिक्षकों की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें