फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पत्रक बांटकर लोगों को बताई गई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Fri, 23 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला तहसील में अधिवक्ताओं को पत्रिका बांटते क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा।
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांटा। इस दौरान विधायक ने अधिवक्ताओं से मिशन 2024 के लिए समर्थन भी मांगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के नौ सालों में गरीबों का कल्याण हुआ है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से युवा, महिला, बुजुर्ग व व्यापारी सहित सभी वर्ग खुशहाल है। विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के विकास कार्यों का डंका भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बज रहा है। आज सभी देश भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं को मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित पत्रक भी बांटा गया। इस अवसर पर फणींद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सीबी माथुर, अशोक दूबे, रमेश निषाद, निरंकार, विजय गुप्ता, महेश कुमार, देवता प्रसाद तिवारी व महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें