फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वीर विनय चौराहे से हटेगा मोबाइल ट्रांसफार्मर व तारों का जाल

Sun, 12 Mar 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर सड़क किनारे रखा मोबाइल ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बलरामपुर। जाम से निजात दिलाने के लिए वीर विनय चौराहे के पास से मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस ट्रांसफार्मर को पीछे कराने के साथ ही बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। प्रधान डाकघर के बगल में लगे पोल को भी हटाया जाएगा। ट्रांसफार्मर व पोल हटने से वीर विनय चौराहे पर जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत बालकृष्ण ने रविवार को बताया कि वीर विनय चौराहा व प्रधान डाकघर के बीच सड़क किनारे कई वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से आपूर्ति मेें समस्या आने पर करीब चार वर्ष पूर्व स्टेट बैंक के सामने मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली रखी गई थी। सड़क किनारे खड़ी मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली व पोल के चलते चौराहे पर भारी वाहनों को मोड़ने में असुविधा होने के साथ ही अक्सर जाम लग जाता है।

जाम की समस्या को देखते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर इस ट्रांसफार्मर ट्रॉली को हटवाकर 250 केवीए की क्षमता वाला ट्रांसफार्मर चबूतरे पर रखवाया जाएगा। इसी क्रम में चौराहे पर प्रधान डाकघर के पास लगे पोल को हटवाया जाएगा। इससे चौराहे पर जाम की समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्टेट बैंक से वीर विनय चौराहा व तुलसीपुर प्राइवेट बस स्टैंड तक की विद्युत लाइन को भूमिगत कर दिया जाएगा। वीर विनय चौराहे के ऊपर से खुले तार हटवाकर पीवीसी एबी केबल लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें