फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालयीय ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के छोटा परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद में मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में मेजबान एमएलके महाविद्यालय ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व राजेंद्र प्रसाद ताराचंद महराजगंज के बीच हुआ। जिसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में एमएलके महाविद्यालय की भिड़ंत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से हुई। इसमें एमएलके विजेता बना। राजेंद्र प्रसाद ताराचंद व एमएलके महाविद्यालय के बीच हुए अंतिम लीग मैच में मेजबान एमएलके की टीम ने जीत दर्ज की।
इस तरह दो लीग मैच जीत चुके एमएलके व एक लीग मैच जीतने वाले सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें एमएलके के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व विशिष्ट अतिथि डॉ. जेपी तिवारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अजहरुद्दीन, प्रो. पीके सिंह, डॉ. शशिकांत राय, सुरेश सिंह, शराफत अली, मैथ्यू राज, प्रो. एसपी मिश्र, डॉ ऋषि रंजन पांडेय, विक्रमादित्य, गणेश, विनीत, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें