फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर में विवि की स्थापना को लेकर सीएम से मिले विधायक

Tue, 04 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जमीन संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री को अब तक जिले में विश्वविद्यालय के लिए उपलब्ध जमीन के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-श्रावस्ती के बीच जमीन को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं, जिस पर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले सदर विधायक पल्टूराम ने भी मुख्यमंत्री को पत्र दिया है।

वहीं, तुलसीपुर के सुदर्शनजोत गांव में ग्रामीणों ने हमें चाहिए विश्वविद्यालय का नारा लगाते हुए पोस्टकार्ड अभियान चलाया। गौरा क्षेत्र के थारूआ-थरुइनिया, श्रीदत्तगंज के किठूरा उतरौला के गूमा फातमा जोत, पचपेड़वा के कंचनपुर थारू गांव में अभियान चलाया गया। हमें चाहिए विश्वविद्यालय अभियान के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार सिंह की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राकेश सिंह, मनोज कुमार, प्रिंस, रोहित हिंदुस्तानी व राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे। समाजसेवी सर्वेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अब तक 12 हजार पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें