उतरौला। आदर्श नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किये जाने को लेकर विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र सौंपा है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद के सम्पूर्ण विकास के लिए सीमा विस्तार आवश्यक है। ऐेसे में ग्राम सभा अल्लानागर फगुइया,उतरौला ग्रामीण, लालगंज, मधुपुर, इमलिया बनघुसरा,जोगिवीर, गरीब नगर, सेखुईया, बक्सरिया, रेहरामफी व बदलपुर चौखड़िया को समायोजित कर नगर में शामिल किए जाने के लिए नगर विकास मंत्री से मुलाकात की गई है।