बलरामपुर के बालापुर चौराहे पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन करते गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव व अन्य।
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बालापुर व जीवडीह चौराहे पर गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने 26 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं हैं। विधायक ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य मुशीर खान पप्पू के प्रस्ताव पर बालापुर चौराहे पर 20 और जीवडीह चौराहे पर 6 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं गईं हैं। इससे क्षेत्रवासियों को रात के समय मार्ग प्रकाश की सुविधा मिलेगी। यहां पर बीते कई वर्षों से क्षेत्रवासी स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह टोप, आमिर खान, लड्डू लाल जायसवाल, मेराज खान, कमर खान बबलू, नसीम खान, अजीज अहमद खान, मोहसिन, खुर्शीद, विशंभर यादव व राजकुमार आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले जहां शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता था अब स्ट्रीट लाइटें लग जाने से रात में पर्याप्त रोशनी रहती है।