फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विधायक ने किया सीसी रोड व आरओ प्लांट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कराने के साथ ही आरओ प्लांट लगाया गया है। शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम ने विद्यालय में बनवाए गए सीसी रोड तथा आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सुख-सुविधा का विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का मानना है कि छात्र पढ़ लिखकर समाज के विकास एवं देश की उन्नति में योगदान देंगे। इस अवसर पर डीआईओएस गोविंद राम, राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय, राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुनायत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डब्बू मिश्र, सुरेंद्र चौधरी, संजय यादव, चंदन मिश्र, अनुज गुप्ता व आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सदर विधायक पल्टूराम ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में शिक्षक व छात्र-छात्राओं को मोदी सरकार की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका भेंट की। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए छात्र-छात्राओं से पार्टी के मोबाइल नंबर पर मिस्काॅल कराकर मिशन 2024 के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें