फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत

Sat, 04 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर बौड़िहार गांव के पास कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम बीरपुर हेतमाली थाना त्रिलोकपुर निवासी सुभाष (50) बौड़िहार गांव के पास पैदल जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी। घटना में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेस से सुभाष को सीएचसी उतरौला पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे मनोज कुमार की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें