फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 45 डिग्री पहुंचा पारा, घरों में दुबके लोग

Wed, 14 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जून की उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबके नजर आए। गर्मी अधिक होने के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी हुआ तो सिर व मुंह ढककर लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप के कारण बुधवार को लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। दिन निकलने के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता रहा, ऐसे में राहत पाने के लिए लोग घर में पंखा व कूलर के आगे डटे रहे। दिन में गर्मी अधिक होने के कारण लोग सड़क किराने लगीं जूस की दुकानों पर जमे नजर आए।
दोपहर में चार घंटे गुल रही बिजली
उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को दिन में चार घंटे पूरे नगर की बिजली गुल रही। सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक बिजली नहीं थी। ऐसे में अधिकांश घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। जिसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बिजली कटौती से सरकारी कार्यालयों में भी लोग गर्मी से जूझते दिखे।
विज्ञापन


डीएम ने जारी की एडवायजरी
उमस भरी गर्मी व लू के प्रकोप से बचाव के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने एडवायजरी जारी की है। डीएम ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक अधिक गर्मी व हीट वेव चलने की संभावना है। ऐसे में हीटवेव (लू) से बचाव के लिए घर की खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें। ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। बच्चे व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर में ही रहें और तेज धूप से बचें। हल्के व संतुलित भोजन करें मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। एडीएम प्रदीप कुमार जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने गर्मी में मौसमी फल व पेय पदार्थों का सेवन अधिक करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें