फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम में सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश की बेहतर हो व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिध - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने मोहर्रम में साफ-सफाई, पेयजल एवं पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें सुझाव के अनुसार बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, अधिशासी अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार एवं सभी सभासदों ने मुख्य अतिथि सैयद अहमद रजा एवं विशिष्ट अतिथिगण मुफ्ती अब्दुल सलाम, अब्दुल रहीम मुसाहिदी, मास्टर मोहम्मद हसन, हाफिज अनवार, मौलाना अब्दुल जब्बार, सीओ सिटी वरुण मिश्रा एवं नगर कोतवाल संजय दूबे आदि को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पालिका की परंपरा के अनुसार मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादार, आलमदार व सद्दादार कमेटियों के पदाधिकारियों से सुझाव लिया गया है। पदाधिकारियों के सुझाव के अनुसार मोहर्रम में सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश आदि सुविधाएं बेहतर ढंग से प्रदान की जाएंगी।
जुलूस मार्गों, इमाम चबूतरों के आस-पास साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया जाएगा। मोहर्रम पर नगर को विद्युत कटौती से मुक्त रखने तथा 10वीं मोहर्रम के दिन वीर विनय चौराहा पर शाम चार बजे से वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिखा गया है। मोहर्रम की सातवीं के दिन अलीबाग व हरबसपुर में बड़ा मेला लगता है। मेले में पालिका की तरफ से प्याऊ व्यवस्था के लिए चार पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अतिथियों ने नगरवासियों से मोहर्रम को शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा नगर के गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने की अपील भी की। इस अवसर पर ध्रुव जी, नजीर राईनी, अंजुम परवीन, हसनैन, विनोद गिरि, करुणेश सिंह, संजय मिश्रा, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, सुभाष पाठक, रेनू मिश्रा, हरीशचंद्र गोयल, कृष्ण कुमार तिवारी, पंकज गुप्ता व कलीमुन्निशां सहित सभी सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें