फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे मोहल्ला व ग्राम समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अराजक तत्वों पर मोहल्ला व ग्राम समिति नजर रखेंगी। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों व चारों नगर निकायों के वार्डों में मोहल्ला व ग्राम समिति गठित की जाएगी। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सभी 15 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को मोहल्ला व ग्राम समितियों का गठन करने का निर्देश दिया है। चारों सर्किल के सीओ, मोहल्ला व ग्राम समितियों की बैठक कर सुझाव देंगे। मोहल्ला व ग्राम समितियों का गठन होने के बाद अराजकता पर काबू पाने में पुलिस को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला सराय फाटक स्थित जामा मस्जिद के मैदान में सीओ सिटी वरुण मिश्र की अध्यक्षता में मोहल्ला समिति की बैठक की गई। बैठक में सीओ सिटी ने कहा कि मोहल्ला व ग्राम समितियों का गठन करने का उद्देश्य पुलिस व पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य बनाने के लिए है। वार्ड मेंबर से लेकर मोहल्ले के गणमान्य लोग किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी घटना के बारे में पुलिस को सूचित करेेंगे। सोशल मीडिया पर किसी धर्म के बारे में भड़काऊ पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाल संजय कुमार दूबे ने कहा कि पुलिस लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म के बारे में यदि कोई पोस्ट आती है तो उसको फारवर्ड न करें बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। मोहल्ला समिति के गठन का उद्देश्य है कि आपसी सौहार्द बनाए रखने में सभी लोग योगदान करें। कार्यक्रम में पूरब टोला चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पाल, एहसान अहमद, मोहम्मद सगीर, शमशाद अहमद, अब्दुल हमीद, गुलाम मोहम्मद व हाजी शफकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें