फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन और गांवों में फैला खसरा, 12 बीमार

Fri, 03 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तीन और गांवों में खसरे से 12 लोगों के बीमार होने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रामगढ़ मैटहवा में राजिया (3), शफीक (7), जाहिद (9), हसीरुन (7), नाहिला (6), जूबीना (5), रुबीना (2) व वाहिद (9) के शरीर में छोटे-छोटे दाने निकले हुए हैं। साथ ही बुखार से बच्चे बीमार हैं। लहेरी गांव में चंद्रा (5) व नैना (4) तथा औरहिया गांव में सर्वेश (7) व विवेक (5) भी खसरे की चपेट में हैं।
ग्रामीण पवन कुमार, सद्दाम, धनीराम व मनोज का कहना है कि अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि गांवों में मेडिकल टीम भेजकर दवा का वितरण कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कोहड़ौरा गांव में स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पांच बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। टीम में डॉ. मनीष सिंह, डॉ. मुर्तुजा व आशा सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें