फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हुए 139 वर-वधू

विज्ञापन
बलरामपुर में शुक्रवार की शाम निकली बारात में डांस करती महिलाएं।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत कार्यालय व गैसड़ी विकासखंड में शुक्रवार को 139 जोड़ों की शादी उनके-उनके धार्मिक रीति-रिवाज से कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित दंपतियों को उपहार भेंट करते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 74 वर-वधू का विवाह कराया। इसी तरह गैसड़ी ब्लॉक में 65 वर-वधू की शादी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराई गई।
इस तरह जिले में कुल 139 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें से 115 वर-वधू की हिंदू रीति रिवाज तथा 24 जोड़ों की मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कराई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, उतरौला ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, डॉ. सुनील चौधरी, प्रवीण सिंह विक्की, गोविंद सोनकर व श्याम मनोहर तिवारी आदि ने नवविवाहित दंपतियों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी। तुलसीपुर विधायक ने कहा कि गरीब व्यक्ति आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने को विवश होते थे। सरकार ने ये योजना चलाकर गरीबों को दूसरों के सामने हाथ फैलाने से बचाने का कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब कोई ऐसा गरीब परिवार नहीं होगा जिसके बेटा एवं बेटी की शादी आर्थिक तंगी की वजह से न हो पाए।
इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के बैंक खाते में 35-35 हजार रुपये भेजे गए। साथ ही 10-10 हजार रुपये मूल्य का पायल, बिछिया व अन्य सामान भेंट किया गया। जबकि छह-छह हजार प्रत्येक जोड़े व उनके रिश्तेदारों के खानपान पर खर्च किए गए। सभी जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र भी दिया गया।
इनसेट
खत्म हो गया खाना, भूखे लौटे लोग
जिला पंचायत परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में नवविवाहित दंपतियों, उनके परिजनों तथा अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। मगर शादी के दौरान ही खाना खत्म हो गया। तमाम लोगों को भूखे लौटना पड़ा। नवदंपतियों के परिजन सुनील कुुमार, आशीष, विनोद व राजू ने बताया कि खाने के लिए काफी पैसा खर्च किया गया लेकिन खाना इतना कम बना कि लोगों को नसीब ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें