फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटर में मानसी व हाईस्कूल में शिवम अव्वल

Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीबीएसई ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इंटरमीडिएट में 96.6 प्रतिशत अंक पाकर मानसी रावत ने जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल में शिवम पांडेय ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। दोनों टाॅपर सेंट जेवियर्स स्कूल बलरामपुर के छात्र हैं। परिणाम आते ही विद्यालयों में खुशी से मेधावी झूम उठे। एक-दूसरे को गले लगकर बधाई देने के साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन




सुबह करीब साढ़े दस बजे सीबीएसई ने सबसे पहले इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया। परिणाम जारी होते ही स्कूलों में गतिविधियां तेज हो गईं। स्कूल प्रबंधतंत्र एक-एक रिजल्ट का मिलान करने में जुट गया। इंटरमीडिएट में सेंट जेवियर्स स्कूल बलरामपुर की मानसी रावत ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ टाॅप किया। दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल बलरामपुर के आलोक यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ जगह बनाई। जवाहर नवोदय विद्यालय के आदर्श द्विवेदी ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, सेंट जेवियर्स स्कूल की ओजस्वी यादव व इकरा इश्तियाक ने 95 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।




वहीं, अफजल महमूद ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, सौरभ तिवारी ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ छठा व अदिति अग्रवाल ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। 92.2 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक तिवारी व जय श्री मिश्रा ने आठवां, 92 प्रतिशत अंक के साथ शेखर रमन मिश्र ने नौवां व निशा वाल्मीकि ने 91.6 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




सीबीएसई हाईस्कूल में सेंट जेवियर्स स्कूल के शिवम पांडेय ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टाॅप किया। पायनियर पब्लिक स्कूल की आयुषी श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स स्कूल के ओंकार शर्मा ने 96.6 प्रतिशत के साथ तीसरा, शारदा पब्लिक स्कूल बलरामपुर की जोया इस्माइल ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, इकरा खान ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, शादाब खान ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ छठा, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवांश वर्मा ने 95.3 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त निखिल त्रिपाठी ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ आठवां, 95 प्रतिशत अंक के साथ तान्या पांडेय, देवांशी पांडेय व प्रयेश प्रसून मिश्र ने नौवां तथा वैभव खांडेवाल ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें