फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसी व अमित ने पास किया नेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के दो मेधावियों ने यूजीसी नेट पास करके परिवार का नाम रोशन किया है। धुसाह मोहल्ले की रहने वाली मानसी मौर्य ने राजनीति शास्त्र विषय से नेट में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मानसी के पिता संजय कुमार मौर्य दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। संजय ने बताया कि मानसी ने इंटर तक की पढ़ाई जीसस एंड मेरी स्कूल से की है। वर्ष 2022 में लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में परास्नातक कर पहले ही प्रयास में नेट पास कर लिया।
विज्ञापन

शहर की दीक्षित कॉलोनी निवासी अमित शुक्ल ने शिक्षा शास्त्र विषय में नेट उत्तीर्ण किया है। उनके पिता डॉ. मनिक मोहन शुक्ल व माता सुषण शुक्ला ने बताया कि अमित ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय व स्नातक एवं परास्नातक एमएलके महाविद्यालय से किया है। अमित इस उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों व महाविद्यालय के शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें