फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: प्रधानपति ने पानी की टंकी पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी, खाकी की कार्यशैली है नाराजगी

Sun, 05 Feb 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

नगर कोतवाली के बघनी बरवलिया गांव में शनिवार की रात गांव के कुछ लोगों ने प्रधान इंदू भारती के घर में घुसकर मारपीट की थी। प्रधानपति डाक्टर गोसाईं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई होता न देख रविवार की दोपहर वह जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा प्रधानपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रधान पति ने रविवार को जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की धमकी दी। प्रधानपति के ड्रामे से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद सीओ सिटी दरवेश कुमार के समझाने पर प्रधान पति पानी की टंकी से नीचे उतरा।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के बघनी बरवलिया गांव में शनिवार की रात गांव के कुछ लोगों ने प्रधान इंदू भारती के घर में घुसकर मारपीट की थी। प्रधानपति डाक्टर गोसाईं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई होता न देख रविवार की दोपहर वह जल निगम कार्यालय के बगल स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया। उसकी पत्नी व परिवारजन नीचे चिल्ला रहे थे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रधानपति पानी टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की बात कह रहा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

नगर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी प्रधानपति पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरा। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी दरवेश कुमार ने जब उसे यह बताया कि मारपीट के आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है। एफआइआर की प्रति दिखाने पर प्रधानपति पानी टंकी से नीचे उतर गया। सीओ ने बताया कि प्रधानपति को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं थी। अवसाद में आकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें