गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली स्थित चित्तौड़गढ़ जलाशय के निकट नहर में शनिवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। कोतवाल डीडी मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान कोतवाली जरवा निवासी सालिकराम गिरि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई सत्य नरायन गिरि ने बताया कि उनका भाई पूजापाठ का काम करता था और अक्सर बीमार भी रहता था। उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। शुक्रवार को मृतक घर से 10 बजे निकला था। शनिवार शाम उसका शव चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकलने वाली नहर में मिला। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।