फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मादा पकड़े जाने के बाद अब भटक रहा नर तेंदुआ

Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की टीम की तरफ से अब तक पकड़े गए दोनों तेंदुए मादा निकले हैं। इससे नर तेंदुए के इलाके में सक्रिय होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। इस बीच बीते शनिवार को देर शाम लालनगर सिपहिया इलाके में ही तीसरा तेंदुआ भी ग्रामीणों को दिखा। इसकी सूचना पर इलाके में मौजूद वन विभाग की टीम पुन: सक्रिय हो गई हैं। जबकि तीसरे तेंदुए की मौजूदगी की बात फैलने से पूरे क्षेत्र में पुन: दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ही वन विभाग की टीम ने लालनगर सिपहिया इलाके में घूम रही दूसरी मादा तेंदुए को शिवकुमार मिश्र के खेत में पिंजरा लगा कर पकड़ा था। उसी दिन रात में ही इलाके में तीसरा तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में पुन: दहशत व भय व्याप्त हो गया था। वन विभाग के जिम्मेदार भी मानते हैं कि यह नर तेंदुआ हो सकता है, जो अपने परिवार की तलाश कर रहा है। वन विभाग की टीम इलाके में घूम रहे तीसरे तेंदुए को भी पकड़ने में जुट गई है। बीते पांच दिनों में पकड़े गए दो तेंदुओं वन विभाग की जाल में फंस चुके हैं। इनमें से एक तेंदुए को कानपुर चिडियाघर भेजा जा चुका है। जबकि दूसरे तेंदुए के लिए शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। अभी यह तेंदुआ जनकपुर रेंज कार्यालय में ही वन विभाग का मेहमान बना हुआ है। निर्देश मिलने के बाद इसे भी किसी चिड़ियाघर भेजा जाएगा।
डीएफओ डा. एम. सेम्मारन ने बताया कि तीसरा तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद से उसकी तलाश की जा रही है। भरोसा है कि सक्रिय टीम जल्द ही तीसरे तेंदुए को भी पिंजरे में फंसा लेगी। फिलहाल इलाके के लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें