फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जनहित में काम करने वाले को ही बनाएं अध्यक्ष

Sat, 29 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर निकाय चुनाव में अब चंद दिन बचे हैं। ऐसे में हर गली-मोहल्लों व चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाओं का दौर ही चल रहा है। जिस दुकान पर ही चार लोग बैठते हैं, बस प्रत्याशियों के हारने-जिताने की बात छिड़ जाती है। उसके बाद एक-एक कर मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की प्राथमिकताएं गिनाते हुए उनके जीतने-हारने का गणित बैैठाने लगते हैं।
विज्ञापन




कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को तुलसीपुर बाजार में एक दुकान पर देखने को मिला, जहां कुछ लोग निकाय चुनाव की गतिविधियों पर बात करते दिखे। अकील बाबा व राजू कश्यप ने कहा कि तुलसीपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिले कई साल बीत गए, लेकिन अभी तक नगर में खेल का मैदान नहीं बन पाया। बात को बीच में काटते हुए मोहम्मद इमरान मंसूरी व पंकज सिंह ने कहा कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही शहर का चहुमुंखी विकास करने में सक्षम होगा।


असलम खान व अनिल गुप्त ने कहा कि चेयरमैन पद का प्रत्याशी ऐसा चुना जाए, जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए काम करे। आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना रखने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें। सुनील यादव और सानू ने अपना तर्क दिया कि अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने के लिए जनता को अधिकार मिला है। ऐसे में जनहित में काम करने वाले को ही अपना समर्थन देना चाहिए। सत्यम सिंह व अक्कू ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर सदैव मुखर रखने वाला व काम कराने वाला योग्य प्रत्याशी ही चुनना सही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें