फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घटना का स्थलीय निरीक्षण कर नक्शा-नजरी बनाएं विवेचक

Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन में विवेचकों (उप निरीक्षक) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विवेचकों को आधुनिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी विवेचकों को घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर नक्शा नजरी तैयार करने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण करने पर उसकी भौगोलिक स्थिति का सही ढंग से पता चल जाता है। विवेचक स्थलीय निरीक्षण कर नक्शा नजरी बनाएं। घटना स्थल पर साक्ष्यों की फोटोग्राफी कराएं। चिट्ठी मजरूबी बनाकर पीड़ितों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाए। मारपीट के मामले में चोटों की फोटोग्राफी कराई जाएं। विवेचक आधुनिक ढंग से साक्ष्यों का संकलन कर कार्रवाई को समय सीमा के अंदर पूर्ण करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी जितेंद्र कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योतिश्री व मॉनीटरिंग सेल प्रभारी केके यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें