तुलसीपुर (बलरामपुर)। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच भाषण एवं कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका बीना ओझा ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन किया। महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कभी स्वाभिमान एवं राष्ट्र भक्ति के प्रति समझौता नहीं किया। राज्य की स्वाधीनता के लिए उन्होंने जीवन के अंतिम क्षणों तक कई युद्ध लड़े। यहां तक कि जंगलों की खाक छानते हुए महाराणा प्रताप ने परिजनों सहित घास की रोटी भी खाई थीं। महाराणा प्रताप शौर्य और त्याग के प्रतीक थे।
शिक्षक आकाश श्रीवास्तव, रचना खैराती, आकांक्षा सिंह, रांची सिंह, सुजीत शुक्ला एवं उमानाथ पांडेय आदि ने महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान बच्चों के बीच हुई कला प्रतियोगिता में अरनव ओझा को पहला, अनुराग मिश्र को दूसरा एवं अंशू मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में सपना यादव ने प्रथम, गरिमा तिवारी ने द्वितीय एवं आयुष गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।