फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिकारों के प्रति बेटियों व महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। महिलाओं व बेटियों को जागरूक करने के लिए जिले में 133 महिला बीट का गठन कर 149 महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। महिला बीट की पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को बेटियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा टीम ने भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांवों, तुलसीपुर के कलश चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों और मन्दिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक किया। नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए शासन द्वारा संचालित हेल्प लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें