फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अस्पताल में मिलने वालीं सुविधाओं व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Wed, 19 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को सीएचसी उतरौला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों को अस्पताल में मिलने वालीं सुविधाओं व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह ने किया। प्राधिकरण के लीगल वालेंटियर उदय चंद्र ने मिलने वालीं सुविधाओं व अधिकारों की जानकारी दी। महिला लीगल वालेंटियर यासमीन ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी।
सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। तमाम लाभार्थी के आधार कार्ड या राशन कार्ड में नाम गलत होने से उनका गोल्डेन कार्ड नहीं बन पा रहा है। यदि कोई डाक्टर बाहर की दवा लिखता है तो इसकी सूचना तत्काल दें। नेत्र परीक्षण, गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस सेवा व एक्स-रे सहित तमाम सेवाएं अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध हैं। इस दौरान प्राधिकारण के वालेंटियर ने मरीजों से बात कर उनका हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें