फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 30 Dec 2023 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएम श्री विद्यालय विशंभरपुर श्रीदत्तगंज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, नाटक प्रस्तुत कर नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने पेड़ बचाओ, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा आदि पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक सकट राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी अशोक मिश्रा, अरूण शुक्ला, रितेश अवस्थी, मनोज सैनी, अरूण कुमार यादव, वेद पांडेय व अमियधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें