जरवा (बलरामपुर)। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालापुर में 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालकर छात्रों को किया जागरूक किया गया।
समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक व राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।
इस दौरान काॅलेज के थारू छात्र विकास राणा, आकाश थारू, शंभू दयाल, विनय कुमार थारू, सुरेश कुमार चौधरी, प्रिंस थारू ने विचार व्यक्त किए।