फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह साल बाद पदोन्नति के लिए 3240 शिक्षकों की सूची जारी

Wed, 01 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में छह साल बाद फरवरी से चल रही पदोन्नति प्रक्रिया से भले ही शिक्षक उत्साहित हों, पर उनकी ज्यादा उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही हैं। विभाग की ओर से जारी 3240 शिक्षकों की सूची में 288 ही पदोन्नति के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल शिक्षकों की पदोन्नति छह साल की सेवा पूरी करने और सेवाकाल में किसी तरह की कार्रवाई गतिमान न होने की स्थिति में ही होनी है। जारी सूची में 288 शिक्षक ऐसे हैं जो साल 2017 तक हुई नियुक्ति के हैं। इसके बाद 114 शिक्षकों की नियुक्ति मार्च 2018 में हुई है। इनकी सेवा निर्धारित शर्त पूरी नहीं करती, केवल चार माह के कारण इनकी पदोन्नति नहीं हो पाएगी। फिलहाल शिक्षकों की सूची जारी कर विभाग रिक्त पदों का ब्यौरा जुटा रहा है। पदोन्नति प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों के लिए होनी है। कारण इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं होती है। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी का कहना है कि पदोन्नति की प्रक्रिया इसी माह पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें